फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्यार के इजहार का नया अंदाज़ बने लाइटिंग कपल शोपीस

Sun, 08 Feb 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के प्रमुख बाजारों में युवाओं की भीड़ साफ दिखाई दे रही है। प्यार के इजहार को खास और यादगार बनाने के लिए युवक-युवतियां तरह-तरह के उपहारों की खरीदारी में जुटे हैं। इस बार वेलेंटाइन वीक में कपल शोपीस युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

प्यार के इस खास सप्ताह में बाजारों की चमक और दुकानों पर लगी भीड़ यह साफ दर्शा रही है कि इस बार कपल शोपीस प्यार के इजहार का सबसे पसंदीदा माध्यम बन चुके हैं। शहर की उपहार दुकानों पर रंग-बिरंगे, आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन वाले कपल शोपीस सजे हुए हैं। इन शोपीस की खास बात इनमें लगी रंगीन एलईडी लाइटें हैं, जो इन्हें और भी आकर्षक और भावनात्मक बना रही हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार, इस बार लाइटिंग शोपीस युवाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं, क्योंकि ये कम कीमत में भी प्रीमियम लुक देते हैं और लंबे समय तक यादगार बने रहते हैं। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री में और तेजी आएगी। खासकर टेडी डे, चॉकलेट डे और वेलेंटाइन डे नजदीक आते ही इससे जुड़े उपहारों की मांग और बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

कैथल-करनाल रोड पर स्थित उपहार की दुकान के संचालक राहुल वर्मा ने बताया कि प्यार का सप्ताह शुरू होते ही दुकान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। खासतौर पर कपल शोपीस की मांग इस बार काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सदर बाजार और सरोजनी मार्केट से आधुनिक डिज़ाइन और नई किस्मों के शोपीस मंगवाए गए हैं।

दुकानों पर कपल डांसिंग पोज, प्रपोजल स्टाइल, दिल के आकार के बेस और एलईडी लाइट से सजे कई आकर्षक मॉडल उपलब्ध हैं। इन शोपीस की

कीमत 250 रुपये से शुरू होकर 5000 रुपये तक है, जिससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार उपहार चुन पा रहे हैं।

कैथल-करनाल रोड स्थित दुकानदार संजय गुप्ता का कहना है कि इस बार लोग महंगे गिफ्ट की बजाय ऐसा तोहफा पसंद कर रहे हैं, जो भावनाओं से जुड़ा हो। कपल शोपीस इस लिहाज से एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसे लंबे समय तक संभालकर रखा जा सकता है।
विज्ञापन


प्रेमिका के लिए खास तोहफा तलाश रहे थे। तभी लाइटिंग शोपीस पर नजर पड़ी। यह शोपीस न सिर्फ देखने में बेहद सुंदर है, बल्कि इसमें बजने वाली मधुर धुन भी दिल को छू लेने वाली है। ऐसा तोहफा बार-बार यादों को ताजा करता है। -अजय, ग्राहक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें