संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/करनाल। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने निबंध लेखन से डॉक्यूमेंट्री सहित कुल 10 प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कानूनी सजगता से जुड़े विषयों पर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें छह में कैथल के स्कूलों ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में स्लोगन, कविता पाठ और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में कैथल के आरोही जीएसएसएस स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भाषण, डॉक्यूमेंट्री और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में कैथल के माइलस्टोन स्कूल ने बाजी मारी। इस प्रकार कुल छह प्रतियोगिताओं में कैथल के इन दो स्कूलों का दबदबा रहा।
अन्य प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में करनाल के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में करनाल के जीएमएसएसएस देवीपुर, पावर प्वाइंट प्रस्तुति में पानीपत के जीएमएसएसएस तथा लघु नाटिका में पानीपत के आरोही जीएसएसएस ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य कपिल अत्रेजा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इरम हसन ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि आज के विजेता विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मंडल करनाल का प्रतिनिधित्व करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के ओवरऑल प्रभारी महेंद्र सिंह नरवाल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने की। इस अवसर पर प्राचार्य चंद्र मोहन, प्राचार्य देवेंद्र, प्राचार्य रेखा, सिमरन, खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बीना, आचार्य ब्रह्मदत्त सहित अन्य शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।
n
निबंध
प्रथम : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल,
करनाल
द्वितीय : जीएसएसएस, कुरड़ (कैथल)
तृतीय : जीएमएसएसएस, देवीपुर (करनाल)
n
भाषण
प्रथम : माइलस्टोन स्कूल, कैथल
n
कविता पाठ
प्रथम : आरोही जीएसएसएस, कैथल
द्वितीय : जीएसएसएस, सेरधा (कैथल)
n
पावर प्वाइंट प्रस्तुति
प्रथम : जीएमएसएसएसएस, पानीपत
द्वितीय : जीएसएसएस, कुरड़ (कैथल)
n
डॉक्यूमेंट्री
प्रथम : माइलस्टोन स्कूल, कैथल
n
वाद-विवाद
प्रथम : माइलस्टोन स्कूल, कैथल
द्वितीय : आरोही जीएसएसएस, कैथल
n
प्रश्नोत्तरी
प्रथम : जीएमएसएसएसएस, देवीपुर (करनाल)
द्वितीय : आरोही जीएसएसएस, कैथल
n
स्लोगन
प्रथम : आरोही जीएसएसएस, रामगढ़ पांडवा (कैथल)
n
पेंटिंग प्रथम : आरोही जीएसएसएस, कैथल