फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर चढ़ा युवक आया हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक पर चढ़े एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के जिला अलवर के जातगवांरा के रामसिंह ने बताया कि उसका भाई जसवंत सिंह सत्यवीर और कृष्ण के ट्रक पर बतौर चालक नौकरी करता था। ट्रक चालक कृष्ण और सत्यवीर के साथ कई बार जसवंत सिंह की कहासुनी हुई थी। इसे लेकर जसवंत सिंह ने घर भी बात बताई थी लेकिन वह घर नहीं आया। 5 अक्टूबर को सत्यवीर और कृष्ण ने मिलीभगत कर जसवंत को ट्रक के ऊपर चढ़ा दिया। जिस कारण वह हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने राम सिंह की शिकायत पर सत्यवीर और कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें