कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद तेज रफ्तार से जारी है, लेकिन उठान की धीमी गति ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई मंडियों में करीब 17 हजार कट्टे गेहूं के पड़े होने से ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी के साथ गेहूं के कट्टों के भीगने का डर सता रहा है।
किसानों का कहना है कि समय पर उठान नहीं होने से मंडियों में जाम जैसे हालात बन रहे हैं। कई जगहों पर ट्रालियां घंटों खड़ी रहती हैं, जिससे नई फसल लेकर आने वाले किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आढ़तियों ने भी प्रशासन से जल्द उठान तेज करने की मांग की है, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे। हालांकि खरीद के आंकड़े संतोषजनक हैं। प्रशासन का कहना है कि उठान प्रक्रिया को तेज करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
5.32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी : अब तक जिले में विभिन्न एजेंसियो ने कुल 5 लाख 32 हजार 512 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1 लाख 88 हजार 510 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 लाख 23 हजार 752 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 1 लाख 20 हजार 250 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।अगोंध मंडी में 6241 मीट्रिक टन, अरनोली मंडी में 5095 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 18136 मीट्रिक टन, बडसिकरी खुर्द में 10033 मीट्रिक टन, बलबेहड़ा मंडी में 3049 मीट्रिक टन, बालू मंडी में 9712 मीट्रिक टन, बरटा मंडी में 6750 मीट्रिक टन, बाउपुर में 1199 मीट्रिक टन, भागल में 5650 मीट्रिक टन, भुसला में 4945 मीट्रिक टन, चीका मंडी में 37078 मीट्रिक टन, चीका अतिरिक्त मंडी 54091 मीट्रिक टन, डीग मंडी में 2428 मीट्रिक टन, धनोरी में 6777 मीट्रिक टन, फर्श माजरा में 3000 मीट्रिक टन, गोहरा में 7003 मीट्रिक टन, गुहणा में 1659 मीट्रिक टन, हाबड़ी मंडी में 6241 मीट्रिक टन, जाखोली मंडी में 7335 मीट्रिक टन, कैलरम में 3845 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 6751 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
इसके तरह कैथल नई अनाज मंडी में 47129 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 56340 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 45657 मीट्रिक टन, कमहेड़ी में 1325 मीट्रिक टन, कांगथली में 6766 मीट्रिक टन, करोड़ा में 9346 मीट्रिक टन, क्योड़क मंडी में 6138 मीट्रिक टन, किठाना में 20787 मीट्रिक टन, पाडला में 5613 मीट्रिक टन, पाई में 14457 मीट्रिक टन, पूंडरी मंडी में 7367 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 17925 मीट्रिक टन, रामथली मंडी में 17116 मीट्रिक टन, रसीना में 6044 मीट्रिक टन, सजूमा मंडी में 2308 मीट्रिक टन, सांघण में 5600 मीट्रिक टन, सेरधा में 5456 मीट्रिक टन, सीवन में 16179 मीट्रिक टन, सोलू माजरा साइलो में 33341 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। संवाद