पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में चल रहे वैदिक संस्कार पुण्यमास के अंतर्गत मंगलवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. प्रमोद योगार्थी (हिसार) ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। यह कार्यक्रम आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उप सभा हरियाणा के तत्वावधान में प्राचार्या साधना बख्शी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्राचार्या साधना बख्शी ने गायत्री पटका पहनाकर डॉ. प्रमोद योगार्थी का स्वागत किया। अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. योगार्थी ने कहा कि बच्चों को सदैव अपने माता-पिता और आचार्य के बताए सद्मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने श्रवण कुमार और महात्मा आनंद स्वामी के जीवन प्रसंगों के माध्यम से बताया कि आज्ञापालन, सत्य और श्रद्धा ही जीवन के सच्चे मूल्य हैं। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन गायत्री मंत्र के जाप का अभ्यास करने का आग्रह किया, जिससे बुद्धि का विकास होता है और मन एकाग्र रहता है। संवाद