विजेता विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ सदस्य।
राजौंद। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम कैथल में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजौंद ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए कुसुमित खरटा ने 26 केजी भार वर्ग में कुश्ती में कैथल जिले में प्रथम स्थान पर हासिल किया। पिछले वर्ष कुसुमित ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था। आने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुसुमित कैथल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण व पीटीआई जोगिंदर चहल ने विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी। संवाद