एक व्यक्ति का गुजरात में ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो गया। जिसका फायदा उठाते हुए फर्जी लाइसेंस बनाकर उसे प्रयोग किया जा रहा था। इस बात का खुलासा पीड़ित व्यक्ति द्वारा कलायत में बेचे गए ट्रक पर ही नौकरी करने के लिए आए व्यक्ति के पास मिले फर्जी लाइसेंस हुआ। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह ट्रक चालक है। वे मुंद्रा, गुजरात में अडानी कंपनी में माल लोड करने के लिए गाड़ी लेकर गया हुआ था। इस दौरान यहां गेट पास बनवाते समय उनका ड्राइविंग लाइसेंस वहां पर गिर गया। इसके कुछ समय बाद यहां मौजूद जादू नामक व्यक्ति ने उनका लाइसेंस मिला। इसके बाद उक्त ने उनके लाइसेंस को मोबाइल फोन में स्कैन कर लिया। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस में लगी फोटो की जगह प्रमोद नामक व्यक्ति की फोटो एडिट की गई। इसका वे लंबे समय से दुरुपयोग कर रहे थे। इसमें उनके कई बार चालान भी हुए है। जिसमें पीड़ित के पास हर बार मोबाइल फोन पर एसएमएस से चालान की सूचना आती रही। उसने बताया कि उसने अपने ट्रक को कलायत में बेच दिया था। जहां खरीदने वाले व्यक्ति ने एक व्यक्ति को चालक रखने के लिए बुलाया तो वह उसका ही फर्जी लाइसेंस लिए हुए था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ के सख्त कार्रवाई की मांग की। सिविल थाना रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के बाद ही आगामी कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।