फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव बालू में पुस्तकालय का किया उद्घाटन

Thu, 16 Apr 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित हुए विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम के आयोजक
विज्ञापन
कलायत। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को गांव बालू की रापड़िया पट्टी में पुस्तकालय उद्घाटन एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उड़ान शिक्षा सेवा समिति, बालू की ओर से किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी रोहताश कुमार, शिक्षाविद संजीव कुमार बल्हारा तथा जिला पार्षद दीप बालू उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता नवाब सिंह फफड़ाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांव में स्थापित नए पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश कुमार फफड़ाना और सामाजिक कार्यकर्ता गुरदेव सिंह बालू भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें