फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी के लाइसेंस की समस्या 31 मार्च 2021 तक हुई हल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में कैथल विधानसभा में अहम मुद्दा बनें नई अनाज मंडी के 342 आढ़तियों के लाइसेंस की समस्या अब 31 मार्च 2021 तक हल हो गई है। विभाग ने इन आढ़तियों के लाइसेंस को इस अवधि तक मंजूरी दे दी है। जिस पर सोमवार से लाइसेंस फीस जमा करवानी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आढ़तियों ने विधायक लीला राम का आभार जताया। लीला राम ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाए।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि वर्ष 2017 से नई अनाज मंडी के 342 आढ़तियों के लाइसेंस की समस्या चली आ रही है। इन लाइसेंस को कभी तीन माह तो कभी छह माह की मंजूरी देते हुए आढ़तियों को अस्थाई राहत दी जा रही थी। जिस कारण आढ़ती परेशान थे। हर तीन या छह माह बाद उन्हें लाइसेंस रद्द होने का डर सताने लगता था। विधानसभा चुनाव में लीला राम ने आश्वासन दिया था कि वे इस समस्या का समाधान करवाएंगे। अब विधायक के प्रयासों ने उनके लाइसेंस को 31 मार्च 2021 तक मंजूरी मिल गई है। जिससे इन सभी आढ़तियों ने राहत की सांस ली है।
विधायक का आभार जताया: आढ़ती सतनारायण शर्मा, ईश्वर चंद जैन, पवन बंसल, सतनारायण मित्तल, मुकेश सजूमा, शीशपाल गोयल पाई, अरुण गर्ग, रामफल मित्तल, ज्ञानचंद खनौरी, चंद्रभान सेगा, राममेहर शर्मा, होशियार सिंह पाई, रणदीप संधू देवीगढ़ नरेश शेरगढ़, महाबीर मित्तल, ईश्वर गोयल घोघ सहित अन्य ने लाइसेंस की मंजूरी मिलने पर खुशी जताई और कहा कि यह नई अनाज मंडी के इन सैकड़ों आढ़तियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इससे उनके रोजगार पर जो समस्या आई हुई थी, उसका समाधान हो गया है। अब वे कम से कम धान व गेहूं के सीजन में लाइसेंस की चिंता किए बिना अपना काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें