फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फिर बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर, छाई धुंध

Sun, 19 Nov 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। शनिवार को एक बार फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 दर्ज किया गया। सुबह व शाम के समय धुंधलाहट दिखाई दी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विदित रहे कि बीते दिन एक्यूआई 145 दर्ज किया गया था, जो खतरनाक श्रेणी से बेहतर था। लेकिन एक बार फिर से 252 पर पहुंच गया है। जो काफी खराब श्रेणी में आता है। शाम होते ही एक बार फिर से धुंधलाहट होनी शुरू हो गई है। दिनभर मंदम धूप निकली रही।
विज्ञापन

उधर खेतों में गेहूं की बिजाई का कार्य जोरों पर है। किसानों ने पराली का प्रबंधन कर लिया है। अब कोई भी किसान पराली या फसल अवशेषों में आग नहीं लगाता। लेकिन इसके बावजूद भी प्रदूषण के स्तर में उतार चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि जिले में किसान गेहूं बिजाई के कार्य में जुटे हुए है। गेहूं बिजाई के लिए यह उपयुक्त समय है। किसानों ने पराली का प्रबंधन कर लिया है। बीते 10 दिनों से कोई भी किसान फसल अवशेषों में आग नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें