कैथल। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कैथल की ओर से वीरवार को ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बैंक महा प्रबंधक मिथिलेश कुमार झा के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव राणा, मुख्य प्रबंधक मोहिंद्र कुमार शर्मा एवं रघुबीर सिंह दहिया व सभी शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे। उन्होंने 400 लोगों को क़रीब 20 करोड़ रुपये के लोन संबंधी स्वीकृति पत्र सौंपे। उन्होंने एमएसएमई, हस्तशिल्प, क्लीनिक, होटल, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, वाहन मरम्मत इत्यादि ऋण के बारे लोगो को अवगत करवाया। संवाद