कैथल। सीटू के बैनर के तले हनुमान वाटिका और लघु सचिवालय पार्क लघु सचिवालय पार्क में आशा और आंगनबाड़ी वर्करों का संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता मंजीत हाबड़ी और सुषमा जडौला व कविता मूंदडी ने की। इस मौके पर सीटू नेता नरेश रोहेड़ा मास्टर जयप्रकाश शास्त्री, बसाऊ राम, सत्यवान कलायत, नवाज राम, कविता राजौंद व मंगतराम ने बताया कि पूरे प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को प्रदर्शन का फैसला लिया गया था। इस मौके पर कविता जाखोली, मीणा संगतपुरा, कविता पट्टी अफगान, जीतो खेड़ी गुलाम अली मौजूद थे। संवाद