फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों में महिलाओं के नि:शुल्क सफर पर नहीं आया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी लेकिन निजी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए अभी कोई आधिकारिक पत्र डिपो में नहीं पहुंचा है। पिछले वर्ष निजी बसों में भी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। इस बार निजी बसों के लिए आदेश नहीं मिलने से स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

कैथल डिपो में करीब 112 निजी बसें हैं। इनमें से बड़ी संख्या में बसों का संचालन लोकल रूटों पर किया जा रहा है। यदि निजी बसों में भी नि:शुल्क यात्रा के आदेश जारी होते हैं तो इसका लाभ इन रूटों पर सफर करने वाली महिलाओं को मिल सकेगा। वहीं सरकारी बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा वीरवार दोपहर 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके अलावा 15 वर्ष तक के बच्चे भी नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं।

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए कैथल डिपो ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। करीब 20 बसें अतिरिक्त रखी जाएंगी। यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार इन बसों को अलग-अलग रूटों पर भेजा जाएगा, ताकि भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द रहेंगी। डिपो प्रबंधन ने कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। बसों की उपलब्धता और यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों को भीड़ वाले रूटों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

आज 12 बजे से रोडवेज की बसों में महिलाएं नि:शुल्क सफर कर सकती हैं। 15 साल तक के बच्चों की भी छूट रहेगी। इसके लिए आधार कार्ड बच्चों का साथ रखना होगा।
विपुल कुमार, ट्रैफिक मैनेजर कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें