फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोशाला में कम मिले गोवंश

Fri, 28 Jun 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पशुपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर नरेंद्र कुमार की टीम ने वीरवार को जिले की कई गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान की गई जांच के तहत रिकॉर्ड में काफी खामियां देखने को मिली। गोशाला संचालकों ने जितने गोवंश रिकॉर्ड में दिखाएं है। उतने गोवंश गोशाला में नहीं मिले। यह देख टीम ने भी हैरानी जताई।

निरीक्षण करने पहुंची टीम ने जब माॅडल टाउन स्थित श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम गोशाला में रिकॉर्ड जांचा तो यहां करीब 3911 गोवंश रिकार्ड में मिले। जबकि मौके पर 2481 ही गोवंश मिले। पाडला गोशाला में 1200 गोवंश रिकार्ड में है, यहां 700 गोवंश मिले। इसी तरह टयोंठा गोशाला में 64 गोवंश मिले हैं। यहां रिकार्ड में भी इतने ही गोवंश है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार की तरफ से गोशालाओं में रखे गए गोवंश की खुराक को लेकर प्रति गोवंश 750 रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि के चलते ही कई गोशाला संचालक कागजों में गोवंश की संख्या ज्यादा दिखाते हुए सरकार से राशि लेते हैं। इसकी जांच को लेकर ही टीम ने गोशालाओं का निरीक्षण किया तो सच्चाई सामने जिले में कुल 26 गोशाला चल रही हैं। इनमें से 22 को सरकार की तरफ से पंजीकृत किया गया है।

राजौंद, श्री नाथ गोशाला पूंडरी , भूना और भागल गोाशालाओं को अभी पंजीकृत नहीं किया गया है। इन गोशालाओं में रिकार्ड में 25 हजार के करीब गोवंश दिखाए गए हैं, जबकि संख्या इससे कहीं कम है।
विज्ञापन


इस संबंध में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. नरेंद्र ने बताया कि टीम ने गोशालाओं में रखे गए गोवंश के रिकार्ड को लेकर दौरा किया था। निरीक्षण टीम की तरफ से यह रिपोर्ट डायरेक्टर को दी जाएगी।


गोशाला
रिकॉर्ड में दर्ज गोवंश
गोशाला में मिले इतने

कैथल
3911
2481

पाडला
1200
700

ट्योंठा
64
64
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें