फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैध हुईं कॉलोनियों को विकास का इंतजार

Mon, 07 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो साल पहले जुलाई 2023 में अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में विकास की निविदा सूचना तो जारी की, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुए हैं। इसका कारण वैध कॉलोनियों में पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाई जानी है। अभी तक इस पाइपलाइन बिछाने का कार्य न होने के कारण कई कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं।

नगर परिषद ने विकास कार्य के तहत गलियों और नालियों का निर्माण करना है। करीब तीन माह पहले ही निविदा सूचना जारी की थी। इन कॉलोनियों में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से कार्य होने हैं।
विज्ञापन


अभी तक काॅलोनियों में सीवरेज व पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तो एक साल से भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल है। काॅलोनियों में पानी की पाइप लाइन न होने के कारण लोगों को सबमर्सिबल पंप से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं, सीवरेज लाइन न होने के कारण जलभराव की समस्या भी बढ़ रही है।

इन वैध काॅलोनियों में 50 से 55 हजार की आबादी रहती है। काॅलोनी वासियों का कहना है कि सीवरेज व पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। लोगों को इंतजार है कि क्षेत्र का विकास जल्द से जल्द शुरू हो।

बारिश में लोगों को आ रही परेशानी

वैध कॉलोनी में रहने वाले लोगों को अभी तक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आज तक भी सीवरेज व पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। नगर परिषद की तरफ से भी यहां काम नहीं हो रहा है। लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर यहां अपने मकान बनाए थे, लेकिन अभी भी सुविधाओं से वंचित हैं। इन काॅलोनियों में आबादी भी कम नहीं है, फिर भी लोगों को सुविधाएं नहीं दी जा रही है। अब वर्षा का सीजन है, ऐसे में कच्ची गलियों में लोगों को सफर करने में काफी परेशानी आ रही है। -सुशीला शर्मा, पार्षद-वार्ड नंबर-11

पानी की समस्या

वैध काॅलोनियों में पीने के पानी की लाइन न बिछाने के कारण लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से लोगों को पानी ले रहे हैँ। कई लोग ऐसे हैं जिनके घरों में यह सुविधा न होने के कारण दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। -प्रवेश शर्मा, पार्षद-वार्ड नंबर 17

सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव : गोपाल

विभाग की तरफ से वैध हो चुकी काॅलोनियों में सीवरेज व पानी की पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। पहले जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें कुछ कमियां थी, जिनकी त्रुटियां दूर कर दोबारा से 44 करोड़ रुपये का पानी की पाइप लाइन के लिए व आठ करोड़ रुपये सीवरेज की लाइन बिछाने पर खर्च किए जाएंगे। जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। -गोपाल, एसडीओ-जनस्वास्थ्य विभाग

कॉलोनियों में चल रहे हैं विकास कार्य

दो साल पहले सरकार ने 20 कॉलोनियों को वैध किया था। नप की तरफ से इन काॅलोनियों में सड़कें व नालियों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। कई काॅलोनियों में तो यह कार्य पूरा भी हो चुका है। वहीं कई काॅलोनियों में काम शुरू करने के लिए निविदा सूचना जारी की है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे। -सुरभि गर्ग. अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन


वर्ष 2023 में ये कॉलोनियां हुई थीं वैध



वर्ष 2023 के जुलाई माह में पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-टू, रणधीर कॉलोनी फेस-वन, डिफेंस कॉलोनी , एक्सटेंशन-वन, शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन, आक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी , शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-तीन, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू, जनकपुरी एक्सटेंशन-वन, जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी , हेरिटेज स्कूल के पास कॉलोनी , मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, ओशाेपुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी , ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- टू कॉलोनी के पास, कपिल नगर कॉलोनी को वैध किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें