कैथल। वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी आह्वान के तहत लघु सचिवालय में माकपा और भाकपा के नेतृत्व में धरना आयोजित किया गया। धरने की अध्यक्षता जसबीर सिंह और हरभजन सिंह ने की, जबकि संचालन माकपा के जिला सचिव सतपाल आनंद ने किया।
माकपा के प्रदेश सचिव कामरेड प्रेम चंद ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन 11 साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बेरोजगारी, आय में गिरावट, महंगाई, कुपोषण, भुखमरी, रुपए की कीमत में गिरावट को देश में भयावह स्थिति का कारण बताया।
धरने के बाद दोनों पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला राजस्व अधिकारी ने धरने पर आकर ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वासन दिया कि इसे उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के पास भेज दिया जाएगा। संवाद