फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Tue, 23 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाई के दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है। घटना के दो आरोपियों पाई निवासी राहुल और विजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

अब मामले में तीसरे आरोपी का भी नाम सामने आया है। पुलिस उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है और अलग-अलग जगह छापेमार कार्रवाई कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस अपने कब्जे में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चार दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर गांव पाई में 75 वर्षीय वीरभान और 38 वर्षीय राजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिश्ते में वे ताऊ और भतीजे थे। वारदात के बाद एसडीयू यूनिट टीम मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सुरक्षा प्रदान की गई है। एसपी उपासना यादव ने बताया कि जांच अभी जारी है और पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें