फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में लेक्चरर की गई जान, साथी घायल

Tue, 02 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आहू गांव में शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में लगभग 56 वर्षीय लेक्चरर की मौत हो गई, जबकि उसका 30 वर्षीय साथी अनिल घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव साकरा से आहू की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों लोग जैसे ही गांव आहू के निकट पहुंचे, एक अज्ञात तेज रफ्तार कार उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साकरा के निवासी लेक्चरर संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संजय और घायल युवक को नागरिक अस्पताल

पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल अनिल को भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में ढांड थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टक्कर मारकर भाग गया कार चालक

गांव साकरा निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 30 नवंबर की रात करीब 9 बजे हुई थी। अनिल ने बताया कि संजय हेलमेट पहनकर गाड़ी चला रहे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट सिर से निकलकर गिर गया। उसके परिवार में दो बेटे हैं, जो विदेश में रहते हैं, जबकि उसकी पत्नी घर पर रहती है। अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें