फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वित्तीय साक्षरता पर दिया व्याख्यान

Fri, 13 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। गुरु गोबिंद सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज चीका में वित्तीय साक्षरता विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार, सेबी स्मार्ट ट्रेनर, ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने बचत की आदत, प्रभावी बजट निर्माण, बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान में सावधानियां, निवेश के विभिन्न साधन और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा अवस्था से आर्थिक अनुशासन अपनाने और आय-व्यय का संतुलित प्रबंधन सीखने से भविष्य में आर्थिक स्थिरता हासिल की जा सकती है। छोटी बचत और नियमित निवेश दीर्घकाल में बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रजनी रघुवंशी सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें