सीवन। खंड स्तर पर विधिक साक्षरता के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन में भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कानून, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा (स्टेट अवार्डी) ने की। इस अवसर पर खंड सीवन से लीगल लिटरेसी के नोडल अधिकारी लखविंदर जीत सिंह, प्राध्यापक पंजाबी, और खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, क्विज, वाद-विवाद (डिबेट), ऑन द स्पॉट पेंटिंग, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, स्लोगन लेखन तथा स्किट गतिविधियाँ आयोजित की गईं। संवाद