फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोचक गतिविधियों से कक्षा प्रबंधन की सीख

Sun, 30 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे शिक्षक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राधा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई द्वारा पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को नई शिक्षा नीति अनुरूप रोचक गतिविधियों से कक्षा प्रबंधन तक की सीख मिली। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू नरवाल, एम.डी. लाभ सिंह लैलर तथा मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन दीप कौर ढिल्लों और शिवानी चोपड़ा ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने सामूहिक प्रार्थना भी की।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान दोनों रिसोर्स पर्सन्स ने शिक्षकों को रोचक गतिविधियों, पर्यावरणीय अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने, कक्षा में पर्यावरण-जागरूकता विकसित करने तथा खेल-खेल में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने की प्रभावी तकनीकों से अवगत कराया। यह प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रभावी कक्षा-प्रबंधन पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कैथल जिले के विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ अन्य जिलों से आए अध्यापकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या मीनू नरवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सीबीएसई द्वारा प्रति शिक्षक 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान-विकास के साथ-साथ छात्रों के हित में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का संचालन करने वाली विद्यालय की टीम में अशोक, राजीव, मोनिका, दिप्ती, सुमन, मोनिका धिमान और आंचल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें