कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के प्राणि शास्त्र विभाग की ओर से मछली प्रजनन केंद्र सैदपुरा करनाल का दौरा आयोजित किया। जूलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिल जिंदल और लैब अटेंडेंट गुरमीत सिंह बीएससी अंतिम वर्ष मेडिकल के 25 छात्रों के साथ वहां गए। विधार्थियों ने मछली प्रजनन की प्रक्रिया सीखी और प्राकृतिक वातावरण में मछली का पालन-पोषण कैसे किया जा सकता है। उन्होंने सजावटी मछली प्रजनन की तकनीक भी सीखी और मछलियां पकड़ने के लिए वहां उपलब्ध विभिन्न प्रकार के जालों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. दिलबाग सिंह मछली फार्म प्रबंधक करनाल और सुशील कुमार दत्ता तकनीकी मत्स्य अधिकारी ने विद्यार्थियों को मछली प्रजनन तकनीक के बारे में अच्छे से समझाया। संवाद