गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरौदी में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लॉक संयोजक अनिल कुमार ने स्वयंसेवकों को फर्स्ट एड से किसी व्यकि्त या घायल की जान बचाने के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संस्था है जो आपदाओं, आपातकाल में लोगों को राहत के साथ मदद देती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को फर्स्ट ऐड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग दी।
सड़क दुर्घटना होने किस तरह की फर्स्ट ऐड देकर घायल की जान बचाई जा सकती है, के बारे में बताया। करंट लगने, कुत्ते के काटने, सांप के काटने, बंदर के काटने से हमें किस तरह का शुरुआती इलाज करना चाहिए ताकि डाक्टर के पहुंचने पर मरीज की जान बचाई जा सके, इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण में श्रमदान किया। इस अवसर पर प्राध्यापक अर्पणा रानी, अमनदीप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
प्राथमिक उपचार की उपयोगिता पर दी जानकारी
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला रेडक्राॅस सोसाइटी से डॉ. विक्रम दलाल व दलशेर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार व स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. विक्रम दलाल व दलशेर ने स्वयंसेवकों के समक्ष प्रायोगिक रूप से प्राथमिक उपचार की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार देकर किस प्रकार एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने सीपीआर, एलएलएफ तकनीक का इस्तेमाल करना सिखाया और सांप के काटने, पानी में डूबने और आग से जलने के उपचार की विस्तृत जानकारी एक डेमो के माध्यम से स्वयंसेवकों को दी। कहा कि दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति की उक्त विधि से जान बचाना भी समाज सेवा का उन्नत कार्य है।
इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार ने भी स्वयंसेवकों को डॉ. विक्रम दलाल व दलशेर ने प्राथमिक उपचार के बारे में बहुत गहनता से दी जानकारी को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई भी की। संवाद