फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम में किया संत शिरोमणी गुरु रविदास को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीसी प्रदीप दहिया ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रामलाल शर्मा, डॉ. महीपाल पठानिया, रविंद्र पाई, ओमप्रकाश मढाड और जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन चरित्र पर आधारित भजन और व्याख्यान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी कलाकारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने मुख्यातिथि डीसी प्रदीप दहिया का स्वागत किया और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को महापुरुषों के जीवन चरित्र से सीख लेकर जीवन को सार्थकता से जीना चाहिए। संत शिरोमणि गुरु रविदास ने मानवता को सद्मार्ग दिखाया है। भक्ति काल में महापुरुषों ने भक्ति के माध्यम से मानव जाति को भगवान को पाने का मार्ग प्रशस्त किया था। सरकार द्वारा सभी महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है, जोकि इन महापुरुषों को सच्चा नमन है। संत शिरोमणि गुरु रविदास मध्ययुगीन भारत के महान सुधारक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को दूर करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। महापुरुषों की जयंती व इस तरह के कार्यक्रमों से हम सभी को विशेषकर युवा पीढ़ी को उनके स्वर्णिम इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलता है। इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार लौहान, सीटीएम गुलजार अहमद, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, डीडीपीओ कंवर धवन, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, डीआइपीआरओ धर्मवीर सिंह, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, प्रीतम सिंह कौलेखां, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष, सुदेश, लाजपत राय के अलावा अन्य गणमान्य, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें