24 कैथल। लख्मी चंद पबनावा को जिला अनुसूचित जाति (एससी) विभाग का चेयरमैन नियुक्त होने के मिठाई
कैथल। जिले में लख्मी चंद पबनावा को जिला अनुसूचित जाति (एससी) विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर पबनावा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला और सुदीप सुरजेवाला का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
पबनावा ने किसान भवन में सुदीप सुरजेवाला से मुलाकात कर उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे। मुलाकात के दौरान पबनावा ने कहा कि सुदीप सुरजेवाला से मिलकर उन्हें नई ऊर्जा मिली है और उनके सुझाव एवं समर्थन से वह इस जिम्मेदारी को और बेहतर तरीके से निभाएंगे। सुदीप सुरजेवाला ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है। संवाद