कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में पिछले तीन दिन से 1509 किस्म के धान की आवक हो रही है। अब इस किस्म के धान की आवक लगातार बढ़ने लगी है। बुधवार को तीसरे दिन भी काफी संख्या में धान की ढेरियां पहुंची। तीसरे दिन किसानों को धान का भाव बढ़कर मिला। यह 3200 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जबकि पहले दिन 3080 रुपये और दूसरे दिन तीन हजार रुपये मिला था। सिरटा गांव में धान लेकर पहुंचे सोमबीर ने बताया कि अब धान की आवक लगातार बढ़ रही है। इस बार करीब 12 पहले ही धान की आवक शुरू हुई है।