कैथल। वकीलों ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए डीसी के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी निर्दोष को बलि का बकरा ना बनाएं, बल्कि गंभीरता से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
कैथल बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि वाई पूरण कुमार के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इससे पहले पूरे मामले में जांच होनी चाहिए। बिना जांच किए किसी एक पर कार्रवाई करना गलत है। पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी सुनवाई का मौका भी देना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान दिनेश भाटिया, धर्मबीर भोला, सुरेंद्र, बलजिन्द्र मलिक, वेद प्रकाश ढुल, पीएल भारद्वाज, जेपी जागलान, अनिल सिरोही व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।