फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हंसी-मजाक में वकील भिड़े, हेलमेट से किया हमला

Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। साथ बैठकर हंसी-मजाक कर रहे दो वकीलों में आपस में झगड़ा हो गया। एक वकील ने दूसरे अधिवक्ता को लात-मुक्कों से पीटा और सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कैथल निवासी जय भगवान शर्मा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह वकालत करता है। 24 जुलाई की शाम वह वकील रविंद्र तंवर, नंद कुमार, पुष्पेंद्र तंवर, राजीव तंवर व अंशुल शर्मा के साथ चैंबर में बैठा था। उनके साथ देवेंद्र गोरसी भी था। वे आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। तभी देवेंद्र गोरसी को गुस्सा आ गया और उसको लात-मुक्के मारे। आरोपी ने उसके सिर पर हेलमेट से एकदम हमला कर दिया। साथी वकीलों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें