संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नरवाना के नवदीप स्टेडियम में आयोजित हुई सब जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में कैथल की टीम ने रजत पदक जीता है। कोच नरेश जांगड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 से 23 अगस्त के बीच करवाई गई थी।
उन्होंने बताया कि कैथल की टीम में चीका हॉकी अकादमी के खिलाड़ी लविश और अमित ने प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक जीता है। उनकी टीम का पहला मुकाबला रोहतक के साथ हुआ, जिसमे टीम ने 6-2 के स्कोर से मुकाबला जीता।
दूसरा मुकाबला हिसार के साथ हुआ, जिसमे टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मुकाबला सिरसा की टीम के साथ हुआ, जिसमे कैथल टीम ने 2-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला में कैथल टीम का सामना सोनीपत की टीम से हुआ, जिसमे सोनीपत की टीम ने मुकाबला जीता और कैथल टीम दूसरा स्थान पर रही।
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अशोक, हॉकी कोच नरेश, एसएमसी प्रधान कुलदीप फौजी, एसएमसी कमेटी, बिंद्र शर्मा, कृष्ण पांचाल व स्टाफ ने हौसला बढ़ाया।