कलायत। डीडीवाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह में कक्षा-वार प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं, जबकि बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद प्रोत्साहन दिया गया। स्कूल प्राचार्य सलिंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष विद्यालय के एक छात्र ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके लिए संबंधित शिक्षक सुंदर सिंह को 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। विज्ञान अध्यापिका अंकिता शर्मा ने प्रभावशाली मंच संचालन किया। चेतन, नैन्सी व अन्य विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी में प्रस्तुत ग्रुप डिस्कशन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। संवाद