फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमानत के पैसे मांगने पर चले लाठी-डंडे

Thu, 18 Jun 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में जमानत में खर्च हुए पैसे मांगने को लेकर तीन दिन पहले दो पक्षों में विवाद हो गया।
आरोप है कि इस दौरान 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ी से 18 हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काबड़ी गांव निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही निखिल से दोस्ती है। फरवरी में अर्जुन नगर निवासी कोकी ने निखिल को नशीला पदार्थ देकर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी ले ली थी। इसके बाद वह पंजाब गया, जहां नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। शिकायत के अनुसार, बाद में निखिल के परिजनों ने पैसे खर्च कर उसकी जमानत कराई थी। शुक्रवार को निखिल ने कोकी से जमानत में हुए खर्च के पैसे मांगने की बात कही। इसके बाद वह निखिल और एक अन्य साथी के साथ कोकी के घर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहुंचते ही कोकी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद 10-12 लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसी दौरान गाड़ी से 18 हजार रुपये निकालने का भी आरोप है।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी विनोद ने बताया कि अमित की शिकायत पर पुलिस ने संजय, सदर, कोकी, कोकी के भाई सुमित, मोनू, साहिल, राहुल, गौतम, वीरेन सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें