फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानी निकासी के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Wed, 06 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मारपीट में घायल व्य​क्ति। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। ट्योंठा गांव में मंगलवार सुबह पानी की निकासी के मामले में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और गंडासियों से हुए हमले में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पहले पक्ष की महिला कृष्णा देवी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर का फर्श धो रही थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने गंदा पानी अपनी ओर न आने देने की बात कही, जिस पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी प्रदीप, कृष्ण, शिवांस सहित अन्य लोग उसे जबरन अपने घर में ले गए और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


कृष्णा देवी के अनुसार, हमलावर डंडे और गंडासियां लेकर आए थे, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उसने बताया कि जब उसकी बेटी और सास उसे बचाने आईं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। बाद में उसका पति मौके पर पहुंचा तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप : दूसरे पक्ष के कृष्ण और प्रदीप ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्हें भी इस झगड़े में चोटें आई हैं। उनका कहना है कि पहले हमला दूसरे पक्ष की ओर से किया गया था, जिसके बाद उन्हें भी गंभीर रूप से घायल किया गया। उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच : एसडीयू इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में घायल व्यक्ति।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें