फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वे में 15 जगहों पर मिला लार्वा

Tue, 13 Aug 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग ने अपने विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर के 10 हजार 102 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 15 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन


20 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आएगी। अब तक 1554 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1520 जगहों पर डेंगू का - लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिले में नौ लाख 33 हजार 889 घरों की जांच की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें