फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम 7 बजे जलाए जाएंगे आशीर्वाद के दीये : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। एक माह तक चलने वाले अभियान का आगाज 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगा।
विज्ञापन

शाम सात बजे बूथ स्तर, प्रमुख सरकारी भवनों, गोशालाओं, लाभार्थियों के घरों और विकास कार्य स्थलों पर दीये जलाए जाएंगे। डीसी ने बताया कि गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य जांच शिविर और कैथल व कलायत में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। पिछले 12 वर्षों में बने नए भवनों, अमृत सरोवर और बड़े प्रोजेक्ट स्थलों पर भी दीये जलाए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला से नमो मैराथन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम शेड्यूल के अनुसार हों और रिपोर्ट समय पर भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें