संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राज्य वुशू प्रतियोगिता में कैथल के सरकारी वुशू सेंटर के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। यह जानकारी सरकारी कोच रीता रानी ने दी।
उन्होंने बताया कि जूनियर राज्य वुशू प्रतियोगिता 26 से 27 जून को फरीदाबाद के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें कैथल की ओर से सरकारी सेंटर इंडोर स्टेडियम के नर्सरी के आठ खिलाड़ियों लक्ष कथुरिया, नैन्सी, सलोनी, श्याम सुंदर, अरमान, पीयूष, सुजाता, और मीनाक्षी ने भाग लिया पुरुष टीम कोच विशाल और महिला टीम कोच मोनिका ने हिस्सा लिया।
लक्ष कथुरिया ने तालु के ननदाऊ इवेंट में स्वर्ण पदक, 56 किलो भार वर्ग में नैनसी ने रजत पदक, यूथ एज केटेगरी में सलोनी ने 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक, श्याम सुंदर ने तालु के चनक्वान और गुन्शू इवेंट में एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। अरमान, मीनाक्षी, पीयूष और सुजाता ने भी अपने अपने भार वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने इस उपलब्धि पर कोच रीता रानी और खिलाडिय़ों को बधाइयां दी। खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी कोच को बधाइयां दी।