फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर लाखों ठगे, पांच पर केस

Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। युवक व उसके जानकारों को इंग्लैंड भेजने के नाम पर पांच आरोपियों ने 20 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें विदेश जाने के नकली कागजात थमा दिए। पड़ताल के दौरान जब कागज नकली मिले और शिकायतकर्ता ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव रामगढ पांडवा निवासी मनोज कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह वोगवेयर एकेडमी संचालक हसनीत और कुराड़ गांव निवासी अक्षय को काफी समय से जानता है। उक्त दोनों आरोपियों ने आपस में पार्टनरशिप करके वोगवेयर एकेडमी के नाम से अलग-अलग शहरों में दफ्तर बना रखे हैं। आरोपी अक्षय ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है वह उसे, उसकी भतीजी व अन्य रिश्तेदारों को विदेश भेज देगा।
विज्ञापन


उसने आरोपी की बातों में आकर अपनी भतीजी सुनैना, दोस्त के भतीजे शुभम, दोस्त के भांजे कर्मजीत, व अपने दोस्त की मौसी की लड़की गुरप्रीत को इंग्लैंड भेजने के लिए आरोपियों के साथ सनसिटी कैथल में बात कर ली। आरोपियों ने प्रत्येक व्यक्ति को बाहर भेजने के लिए 19 लाख रुपये में बात तय की।
विज्ञापन


आरोपियों ने अलग-अलग समय में उससे सभी के दस्तावेज और 20 लाख 64 हजार रुपये ले लिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सभी को एक-दो माह के अंदर पीटीई करवा विदेश भेज देंगे। आरोपियों ने उसको सभी बच्चों की नकली पीटीई करवाकर दे दी। जांच पड़ताल की तो पता लगा कि उनके पास आए पीटीई व ऑफर लेटर झूठे व फर्जी हैं। इस बारे में उसने आरोपियों से बातचीत करनी चाही तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उन सभी के नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ 20 लाख 64 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। दो-तीन अन्य आरोपियों ने भी धोखाधड़ी में आरोपियों का साथ दिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें