पूंडरी विधायक एवं हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन ने कौल में कपिलमुनि तीर्थ व गर्ढथेश्वर तीर्थ के जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में आने वाले सभी तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए सरकार वचनबद्ध है। उसी कड़ी में इन दोनों धार्मिक तीर्थ स्थलों के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि कपिलमुनि तीर्थ के लिए 60 लाख व गर्ढथेश्वर तीर्थ के लिए 30 लाख रुपये की राशि सरकार द्वारा जारी की गई है। इससे इन दोनों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके बाद चेयरमैन ने ढांड से जडौला तक 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल, एसडीओ गुरप्रीत सिंह, जेई रामनिवास, निखिल, नरेश आढ़ती, ओमपाल व शेर सिंह मौजूद थे।