कैथल। पुलिस ने गांव डोहर से अवैध शराब की चलती भट्टी सहित एक आरोपी को काबू कर 100 लीटर लाहन व 2.75 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव डोहर निवासी ईशम सिंह के मकान पर दबिश देकर मकान अंदर शराब तैयार कर रहे आरोपी ईशम सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से लाहन, शराब व भट्ठी चलाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद