कैथल। पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 115 लीटर लाहन व 34 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत मुन्नारेहड़ी निवासी रमेश उर्फ मेसा के मकान पर दबिश देकर आरोपी रमेश को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 34 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना पूंडरी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत रमाणा-रमाणी निवासी रामफल के भैंस के बरामदे में दबिश देकर आरोपी रामफल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक ड्रम से 115 लीटर लाहन बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद