फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी में नाबालिग सहित दो दबोचे

Fri, 08 Mar 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बाइक चोरी के दो मामलों में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ने के अतिरिक्त अन्य आरोपी को काबू किया है। शुगर मिल कैथल निवासी सतीश कुमार की शिकायत अनुसार 21 दिसंबर को शुगर मिल से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। मामले में नरड़ निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। नाबालिग के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। दूसरे मामले में आरोपी गांव बंदराना निवासी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। बंदराना निवासी सुमित की शिकायत अनुसार 27 अगस्त को गांव के मंदिर के पास से उक्त आरोपी उसकी बाइक चुरा ले गया था। चोरीशुदा बाइक पहले ही लावारिश हालात में बरामद की जा चुकी है। आरोपी नरेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें