कैथल। गांव टीक में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से (41) कुलविंदर सिंह की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे सुबह के समय अपने घर से सैर के लिए निकले थे। जब वे गांव के सरकारी स्कूल के पास रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि मृतक मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। शादी हो चुकी थी लेकिन पारिवारिक मनमुटाव के कारण पत्नी उसके साथ नहीं रह रही थी। मृतक के भाई हरदीप के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।