फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग शिविर में बताए मोटापा निवारण के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका। हुड्डा कॉलोनी में आयोजित मोटापा निवारण योग शिविर में प्रतिभागियों को मोटापा कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

शिविर में योग प्रशिक्षक अमरजीत ने उपस्थित लोगों को मोटापा नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

उन्होंने बताया कि अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। नियमित योगाभ्यास से न केवल वजन नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से भी बचाव संभव है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा अन्य स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें