फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब पीने के दौरान मजदूरों में झगड़ा, पेट में चाकू से वार कर साथी की हत्या

विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे हुए मृतक के परिजन।संवाद
विज्ञापन
कैथल/पूंडरी। गांव बरसाना में सोमवार शाम शराब पीने के दौरान दो प्रवासी मजदूरों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक मजदूर ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से बिहार के शिवहर जिले के तरियानी छपरा निवासी 40 वर्षीय सुबोध साहनी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी विजय साहनी चाकू लेकर धान के खेतों के रास्ते भाग गया।
विज्ञापन

दोनों मजदूर खेतों में धान की फसल पर स्प्रे करने का काम करते थे। करीब एक माह पहले काम करने के लिए आए थे। पूंडरी पुलिस को दिए बयान में बरसाना निवासी किसान सोहन लाल ने बताया कि उसके खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे पर बिहार से आए पांच मजदूर रहते हैं। ये मजदूर खेतों में धान की फसल पर स्प्रे करने का काम करते हैं। 24 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वह खेत में फसल देखने गया था। वहां मजदूर शराब पी रहे थे। सुबोध साहनी और विजय साहनी अलग बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। वह घटनास्थल से करीब 50-60 गज की दूरी पर था। उसने देखा कि विजय साहनी ने हाथ में लिए चाकू से सुबोध पर वार कर दिया। चाकू लगने से सुबोध जमीन पर गिर गया और लहूलुहान हो गया।
टोकने पर आरोपी चाकू लेकर खेतों से भागा
सोहन लाल ने दोनों मजदूरों को झगड़ा न करने के लिए टोका। इसके बाद विजय साहनी चाकू लेकर धान की फसल के बीच से भाग गया। सोहन लाल और अन्य मजदूरों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसके बाद सोहन लाल ने गांव के सरपंच और अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना के बाद पूंडरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ चुका था मजदूर
सूचना मिलने पर एएसआई नरेंद्र पुलिस टीम के साथ गांव बरसाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सुबोध लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल भेजा गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटो लिए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
-
हत्या की प्राथमिकी दर्ज
पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि सोहन लाल के बयान के आधार पर पुलिस ने विजय साहनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। वारदात के बाद से आरोपी गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।

अस्पताल में पहुंचे हुए मृतक के परिजन।संवाद

अस्पताल में पहुंचे हुए मृतक के परिजन।संवाद

अस्पताल में पहुंचे हुए मृतक के परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें