फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में कैथल प्रदेश में पहले स्थान पर

Thu, 18 Sep 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में कैथल जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में डीसी प्रीति उपस्थित रहीं। उन्होंने शिक्षक वर्ग से अपील की कि शिक्षा के क्षेत्र में भी कैथल को प्रदेश में नंबर वन बनाएं।

कार्यक्रम में इस अवसर पर अधिक पेड़ लगाने वाले प्रथम विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिले में इस कार्यक्रम के तहत खंड सीवन ने प्रथम, पूंडरी ने द्वितीय और खंड कैथल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि समाज सुधार के हर प्रयास में अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कैथल जिले ने “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में प्रदेशभर में कुल 85,554 पेड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसके लिए सभी इको क्लब प्रभारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमें कैथल को प्रथम स्थान पर लाना है।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को दिशाहीन होने से बचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि वे नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। केवल अध्यापक ही उन्हें सही दिशा दे सकते हैं। संस्कारों के साथ शिक्षा और सेवा भाव विकसित करके विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनाना ही सबसे बड़ा सम्मान होगा। डीसी प्रीति ने पर्यावरण पर भी ध्यान दिलाया और कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण पूरे विश्व के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिसके कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रकृति को केवल प्राकृतिक तरीकों से ही बचाया जा सकता है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने डीसी प्रीति को आश्वस्त किया कि जिस प्रकार कैथल जिले ने इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उसी प्रकार कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी जिले को शीर्ष स्थान पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। साथ ही 25 सितंबर को आयोजित मेगा प्लांटेशन डे पर एक लाख पौधे लगाने का दूसरा लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा।

जिला नोडल कुशल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को संकल्प और योजना के साथ लागू किया गया। यूथ और इको क्लब के 932 प्रभारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल और जिला कार्यकारिणी टीम के साथ-साथ खंड प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंच का सफल संचालन विनोद आर्य ने किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार (कैथल), सुरेश सिंगला (पूंडरी), बलवीर कश्यप (गुहला), अनिल छाबड़ा (सीवन), सुरेश नैन (कलायत) आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें