फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की गलत रिपोर्ट देने पर अस्पताल की लैब सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की फर्जी रिपोर्ट दिए जाने की शिकायत पर सोमवार को करनाल रोड पर स्थित अनाया अस्पताल में छापा मारकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लैब से प्रतिबंधित डेंगू व चिकनगुनिया की किट बरामद करके सील कर दी है। साथ ही लैब संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मोतीबाग कालोनी कैथल निवासी साजन ने सीएम विंडो में दी शिकायत में कहा था कि उसने अपनी मां का इलाज अनाया अस्पताल में करवाया था। जहां लैब संचालक ने उसकी मां को डेंगू बताया और कहा कि उसके फेफेड़ों में भी परेशानी है। वह यहां से छुट्टी करवाकर करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मां की सारी रिपोर्ट सामान्य बताईं। इसके बाद उसने लैब संचालक की शिकायत सीएम विंडो में की। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. नीरज मंगलवा व अन्य ने सोमवार को यहां लैब की जांच की। जहां प्रतिबंधित डेंगू व चिकनगुनिया की किट पाई गई। विभाग की टीम किटों को सील करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर अस्पताल संचालक का कहना है कि डॉक्टर द्वारा कोई टेस्ट नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन

डा. नीरज मंगला ने कहा कि शिकायत मिलने पर यह जांच की गई। जिसमें प्रतिबंधित चिकनगुनिया व डेंगू की किट पाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें