19केएलटी5: प्रतियोगिता में विजयी रही छात्राएं अध्यापकों के साथ
कलायत। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में वीरता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. रामगोपाल ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसा आयोजन छात्रों में देशभक्ति, जागरूकता और क्रांतिकारियों के विचारों के प्रति सम्मान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन अर्थशास्त्र प्रवक्ता विश्व प्रताप सिंह राणा द्वारा किया गया। संवाद