फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने किया भूगोल शैक्षणिक भ्रमण

Wed, 29 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
28kht_29_गांव किठाना शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना होते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
राजौंद। किठाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.ए.बी.एड. पांचवें सेमेस्टर के भूगोल विषय के विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भौगोलिक अध्ययन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना और प्राकृतिक व मानव निर्मित संरचनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रॉक गार्डन, सुखना झील, रोज गार्डन, पिंजौर गार्डन और चंडीगढ़ प्लानिंग म्यूजियम जैसे प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां के भौगोलिक व पर्यावरणीय पहलुओं का अध्ययन करते हुए शहरी नियोजन, पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास की अवधारणाओं को गहराई से समझा। प्राचार्या डॉ. निर्मल सिंहरोहा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव दोनों को समृद्ध करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें