कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के स्पोर्ट्स विभाग के छात्र कुश यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 67 किलोग्राम वेट कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। यह इंटर कॉलेज स्टेट चैंपियनशिप जो मार्च माह में डॉ. बी आर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल हरियाणा में आयोजित हुई। यह जानकारी विश्वविद्यालय खेल निदेशक डॉ. बलविंदर सिंह ने दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने छात्र को उसके प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को हर स्तर की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डीन एकेडमिक प्रो. आरके गुप्ता, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।