फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तकनीकी खामी के चलते बदला कुरुक्षेत्र–दिल्ली डेमू का रैक

Fri, 26 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर से होकर कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली डेमू एक्सप्रेस ट्रेन में तकनीकी खामी आने के कारण उसका रैक बदल दिया गया है। नए रैक में पहले के आठ डिब्बों के बजाय केवल छह डिब्बे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। डिब्बे कम होने के कारण ट्रेन में जरूरत से ज्यादा भीड़ हो रही है और यात्रियों को खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सुबह के समय इस ट्रेन में सबसे अधिक भीड़ रहती है। व्यापारी वर्ग, नौकरीपेशा लोग, छात्र और अन्य यात्री बड़ी संख्या में इसी ट्रेन से दिल्ली की ओर आवागमन करते हैं। डिब्बों की संख्या घटने से कई बार ट्रेन में चढ़ना तक मुश्किल हो जाता है। यात्रियों का कहना है कि पहले ही यह ट्रेन सुबह के समय पूरी तरह भरी रहती थी, लेकिन अब हालात और भी खराब हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि डेमू एक्सप्रेस में पहले की तरह आठ डिब्बे लगाए जाएं, ताकि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके और भीड़ की समस्या से निजात मिल सके। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली 14023-14024 डेमू एक्सप्रेस कैथल से दिल्ली जाने वाली एकमात्र सीधी ट्रेन है। इसका संचालन वर्ष 2014 में तत्कालीन सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से शुरू हुआ था। इससे पहले कैथल से दिल्ली के लिए कोई भी सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, बीते करीब पांच दिनों से तकनीकी कारणों के चलते डेमू की बजाय पैसेंजर ट्रेन का रैक लगाया जा रहा है। रैक बदले जाने के पीछे की तकनीकी वजहों की विस्तृत जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों के स्तर पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन



कुछ तकनीकी खामी के चलते पिछले करीब 5 दिन से डेमू की बजाय पैसेंजर ट्रेन का रेक आ रहा है। इस रेक के बदले जाने का क्या कारण है। इस पर आला अधिकारियों को ही अधिक जानकारी है। -सतीश कुमार, स्टेशन मास्टर, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें