फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में कुराड़ का स्कूल बना चैंपियन

Sat, 10 Feb 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता मेंं कलायत के गांव कुराड़ का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चैंपियन बना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा कैथल में आयोजित प्रतियोगिता में 10 अलग-अलग विधाएं हुई। इसमें 9 से 12 वर्ग के खंड स्तर से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


खंड कलायत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड़ के बच्चों ने निबंध लेखन, कविता गायन व भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर उत्साहित होनहारों का गांव के स्कूल में अभिनंदन किया। सुखदेव सिंह पीटीआई ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी करवाने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा तय कार्ययोजना अनुसार हिंदी प्राध्यापक प्रदीप कुमार और संस्कृति प्राध्यापक विनोद कुमार के कंधोंं पर रही। अब सफलता का परचम फहराने वाली टीम 12 फरवरी को करनाल में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें